वीडियो वायरल मामले में उपभोक्ता बैकफुट पर आया
बिजली मीटर रीडिंग में अवैध रुपये लेने का लगाया था आरोप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। मुरसान क्षेत्र के नगला ढागुर में एक मीटर रीडर पर हर माह पैसे लेने का आरोप की जांच होने पर उपभोक्ता बैकफुट पर आ गया।
उल्लेखनीय है कि शहर से देहात तक बिजली महकमे का इन दिनों चेकिंग अभियान चल रहा है। शुक्रवार को बिजली महकमे की टीम नगला ढागुर पहुंची। एक बकायेदार का कनेक्शन काटा गया। जिस पर करीब 96 हजार रुपये का बकाया है। उपभोक्ता ने कनेक्शन न कटे इसके लिए हंगामा करते हुए मीटर रीडर पर दो सौ रुपये हर माह लेने का आरोप लगा दिया।
इस खबर को अमर उजाला ने प्रकाशित किया गया। बिजली अफसरों ने मामले को गंभीरता से लिया। मामले की जांच की गई। जांच के दौरान उपभोक्ता बैकफुट पर आ गया। अधिकारियों ने सीधे वार्ता की। इस मामले में जेई जितेंद्र यादव का कहना है कि उपभोक्ता पर 96 हजार का बकाया है। उसका कनेक्शन काट दिया गया है। इसलिए उपभोक्ता मीटर रीडर पर आरोप लगा रहा है। मामले की जांच की गई तो वह चुप्पी साध गया।