न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा उपाध्याय की अध्यक्षता में जिला पंचायत कार्यालय में बुधवार को बैठक हुई। बैठक में एक दर्जन से अधिक सदस्य शामिल हुए। इसमें नाला, शौचालय सड़क के अलावा खड़ंजा निर्माण आदि के तीस करोड़ रुपये के प्रस्तावों को हरी झंडी दी गई। इस दौरान मुख्यमंत्री द्वारा भेजे गए बधाई पत्र जिला पंचायत अध्यक्ष व अधिकारियों ने सदस्यों को भेंट किए।
इस मौके पर 12 जुलाई को हुई बैठक की कार्यवाही की पुष्टी की गई। उसके बाद पंचम राज्य वित्त आयोग की वित्त वर्ष 2020-21 व 21-22 की अनुपूरक कार्य योजना अनुमोदन पर विचार किया गया। 15वां केंद्रीय वित्त आयोग की वित्तीय वर्ष 2020-21 एवं 21-22 की अनुपूरक कार्य योजना पर विचार हुआ। कार्यालय जिला पंचायत राज अधिकारी के पत्र पर पंचायत 2021-22 के द्वारा ग्राम पंचायतों के त्यागपत्रों पर विचार किया गया। विभिन्न माध्यमों जनसूचना पोर्टल, शासन के निर्देश आदि के प्रस्तावों पर विचार किया गया।
इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख मुरसान रामेश्वर उपाध्याय, सदर विधायक हरीशंकर माहौर, पंजाबी लाल दिवाकर, आरती सिंह, राधा परमार, प्रभा सिंह, राजा गरुणध्व, उमाशंकर गुप्ता, पिंकी के अलावा सीडीओ आरबी भास्कर, सीमएओ सीएम चतुर्वेदी, डीआईओएस रितु गोयल, लोनिवि एक्सईएन राजेश कुमार निगम आदि अधिकारी मौजूद थे। संचालन जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी संतोष कुमार त्रिपाठी ने किया। संवाद