फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : कांग्रेसियों की पुलिस से हुई धक्का-मुक्की, सड़क पर दिया धरना

विज्ञापन
हाथरस : ज्ञापन देने जा रहे कांग्रेसियों को रोकते समय पुलिस से होती धक्का-मुक्की।। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

नए कृषि कानून के विरोध में जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी के बैनर तले रविवार को कांग्रेस कार्यकर्ता सदर विधायक को ज्ञापन देने जा रहे थे। इस दौरान पुलिस कर्मियों ने उन्हें रोकने का प्रयास किया। कांग्रेसियों और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की हो गई। जमकर हंगामा हुआ। इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष गिर गए। उसके बाद जिलाध्यक्ष और सदर कोतवाल के बीच तीखी नोकझोंक हुई।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष चंद्रगुप्त विक्रमादित्य ने कहा कि लोकतंत्र में गांधीवादी तरीके से जनहित के लिए कोई मांग रखने से कौन सा कानून टूटता है। आज जब किसान इतनी भीषण सर्दी में कोविड-19 के बावजूद सड़कों पर पड़ा है। कई किसानों की मौत हो गई। किसानों के हित के लिए जब हम लड़ाई लड़ रहे हैं तो पुलिस-प्रशासन द्वारा जबरन हमें रोका जा रहा है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि यदि गांधीवादी तरीके से आंदोलन करने से कानून टूटता है तो ऐसे कानून को हम बार-बार तोड़ते रहेंगे। यह गांधी, शास्त्री, नेहरू, पटेल, चंद्रशेखर भगत सिंह का देश है। इस देश में अपनी बात को रखने से हमें कोई नहीं रोक सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जब सभी को जाने से रोका गया तो जिलाध्यक्ष सहित सभी कांग्रेसी आगर रोड पर सड़क पर बैठ गए और नारेबाजी करते हुए धरना शुरू कर दिया। उसके बाद तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा गया। इस मौके पर शहराध्यक्ष विनोद कुमार कर्दम, महिला जिलाध्यक्ष कृष्णा गुप्ता, सेवादल जिला चीफ जयशंकर पाराशर, एनजीओ प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष अविनाश पचौरी, विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव जितेंद्र गौतम एडवोकेट, राधेश्याम अग्निहोत्री, बृजमोहन शर्मा, सलमा बेगम, सत्यप्रकाश रंगीला, अनुज शर्मा, विकास चौधरी, रचित शर्मा, कपिल नरूला, रोशनलाल वर्मा, पंडित ऋषि कुमार कौशिक, गिरिराज सिंह गहलोत, विनोद शर्मा, शशि गुरु, मुवीन खान, मोहम्मद तौसीफ, संदीप कश्यप, कन्हैयालाल पुलंद, बबलू, संजू पंडित, सविता, आकाश कुमार गोस्वामी, गजेंद्र दिवाकर, हबीब खान, संतोष उपाध्याय, पन्नालाल, संजय कप्तान, देवेंद्र शर्मा, पूपू बौहरे, मधुर मनोहर शर्मा, कुर्बान अली शहजादा, अनुज कुमार संत आदि थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें