हाथरस: तहरीर देने कोतवाली पहुंचे कांग्रेसी।
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
एक चैनल द्वारा कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के खिलाफ इस्तेमाल किए गए शब्दों को लेकर यहां कांग्रेसियों में गुस्सा है। इसे लेकर कांग्रेसियों ने कोतवाली सदर में एंकर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के लिए तहरीर दी।
कांग्रेस के जिलाध्यक्ष चंद्रगुप्त विक्रमादित्य के नेतृत्व में कांग्रेसजन कोतवाली सदर पहुंचे। वहां कोतवाली प्रभारी को एंकर के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के लिए तहरीर दी । तहरीर में कहा गया है कि कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्षा सोनिया गांधी त्याग की प्रतिमूर्ति हैं। उन्होंने कभी देश के सर्वोच्च पद प्रधानमंत्री को भी छोड़ दिया। जिन्होंने देश के हित के लिए देश के अर्थशास्त्री मनमोहन सिंह को आगे लाई और जब पूरे विश्व में आर्थिक मंदी थी।
उस समय देश को संभालने का यदि किसी ने काम किया तो मनमोहन सिंह ने किया। ऐसी दूरदर्शी नेता सोनिया गांधी के खिलाफ जिस तरीके से अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया गया है, वह वास्तव में निंदनीय है। तहरीर देने वालों में शहराध्यक्ष विनोद कुमार कर्दम, सत्यप्रकाश रंगीला, योगेश कुमार ओके, बबलू, विष्णु कुमार, वली मोहम्मद आदि मौजूद थे।