फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : जिला पंचायत का चुनाव लड़ेगी कांग्रेस

विज्ञापन
हाथरस : त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर बैठक करते कांग्रेसी। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक पार्टी के आगरा रोड स्थित शिविर कार्यालय श्रीराधाकृष्ण कृपा भवन पर हुई। अध्यक्षता जिला अध्यक्ष चंद्रगुप्त विक्रमादित्य ने की और संचालन जितेंद्र गौतम एडवोकेट ने किया। बैठक में जिला पंचायत और ग्राम पंचायत के चुनाव को लेकर रणनीति बनाई गई।
जिलाध्यक्ष चंद्रगुप्त विक्रमादित्य ने कहा कि कांग्रेस पार्टी पूरी शक्ति से जिला पंचायत का चुनाव लड़ेगी। इस संबंध में पूरे जिले के कांग्रेसियों की बैठक सात मार्च को शिविर कार्यालय पर होगी। इस मौके पर ब्लॉक वार प्रत्याशियों के चयन के लिए कमेटी बनाई जाएगी और एवं प्रचार-प्रसार समिति का गठन किया जाएगा।
विज्ञापन

इसकी जिम्मेदारी वरिष्ठ कांग्रेसियों को दी जाएगी। प्रत्येक वार्ड का एक प्रभारी बनाया जाएगा, जो अपने साथ दो से तीन लोगों को अपनी मदद के लिए रख सकता है। जिलाध्यक्ष ने ब्लॉक अध्यक्ष, विधानसभा प्रभारी, महासचिव और ब्लॉक प्रभारी सचिव को निर्देश दिए कि वह अपने प्रभार वाले क्षेत्र के वरिष्ठ एवं सक्रिय कांग्रेसजनों से संपर्क करें। जिला अध्यक्ष ने जिला पंचायत, ग्राम पंचायत एवं क्षेत्र पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों को आमंत्रित किया। यह प्रत्याशी शिविर कार्यालय आगरा रोड स्थित श्रीराधाकृष्ण कृपा भवन पर आकर आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

बैठक में बीना गुप्ता एडवोकेट, पं. ऋषि कुमार कौशिक, अविनाश पचौरी, अनुज शर्मा, निखिलवर्ती पाठक, विकास चौधरी, पंडित ईशु शर्मा, नावेद खान, शाकिर कुरैशी, अखलाक भारती, पंडित संतोष उपाध्याय, संजय कप्तान, हरि शंकर वर्मा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें