फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : नाबालिग दोस्त के साथ मिलकर किशोर ने की थी दादा की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
विज्ञापन

गांव वेदई निवासी उदयवीर सिंह की हत्या उनके ही नाती ने अपने नाबालिग दोस्त के साथ मिलकर की थी। कोतवाली पुलिस ने एक सप्ताह बाद दो किशोरों को गिरफ्तार कर हत्या का खुलासा किया है। उनके पास से पुलिस ने तमंचा, कारतूस के अलावा बाइक भी बरामद की है। किशोर ने जमीन के लिए हत्या की बात स्वीकार की है।
गांव वेदई में नौ अगस्त की रात पंचम सिंह के पुत्र उदयवीर सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मृतक के भतीजे ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। मामले के खुलासे के लिए एसपी देवेश कुमार पांडेय ने अपर पुलिस अधीक्षक प्रकाश कुमार के निर्देशन में सीओ के नेतृत्व में टीमों का गठन किया गया था। घटनास्थल से मिले साक्ष्य, फॉरेंसिक रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने घटना का खुलासा किया है। पुलिस ने वेदई जाने वाले कच्चे मार्ग पर बने शहीद गेट के निकट से दो किशोरों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से पुलिस ने घटना में प्रयुक्त दो तमंचा 315 बोर, व चार जिंदा कारतूस 315 बोर और बिना नंबर की स्पलेंडर बाइक बरामद की है।
विज्ञापन

पूछताछ में किशोर ने बताया कि उदयवीर सिंह द्वारा 2009 में वसीयत तैयार की थी, जिसमें सभी वंशजों को बराबर का हिस्सा दिया गया था लेकिन परिवार के कुछ सदस्यों को जमीन पर कब्जा नहीं मिला था। जनवरी 2022 में उदयवीर सिंह ने वसीयत खत्म कर नई वसीयत तैयार की। इसमें उदयवीर सिंह ने अपने एक पुत्र के बेटों को अपनी सारी जमीन का वारिस बनाया था।
मई 2022 में यह वसीयत फिर रद्द कर नई वसीयत तैयार की गई, इसमें फिर से सभी वंशजों को जमीन में बराबर का हिस्सेदार बनाया गया। एक अगस्त 2022 को फिर से इस वसीयत को रद्द कर परिवार के कुछ सदस्यों को जमीन का वारिस बनाया जा रहा था। विवाद के चलते यह वसीयत तैयार नहीं हो सकी।
विज्ञापन

वसीयत फिर से बदले जाने की आशंका के चलते नाती ने अपने एक किशोर दोस्त के साथ मिलकर नौ अगस्त की रात गोली मारकर उदयवीर सिंह की हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से खोखा कारतूस उठा ले गया और रास्ते में फेंक दिया। आरोपियों को गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक आशीष कुमार सिंह, उप निरीक्षक धीरेंद्र कुमार, मुनेद्र भाटी, राहुल कुमार शामिल हैं। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें