फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: कांग्रेसियों ने तहसील पर सांकेतिक धरना देकर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
हाथरस: तहसील सदर परिसर में एसडीएम को ज्ञापन सौंपते कांग्रेसी। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

सदर तहसील परिसर में कांग्रेसियों द्वारा सांकेतिक धरना दिया गया। इसकी अध्यक्षता कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष करुणेश मोहन दीक्षित ने की । धरने का संचालन आदित्य शर्मा ने किया। इस मौके पर उपजिलाधिकारी सदर रामजी मिश्र को राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन सौंपा।
इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि चीन ने धोखे से हमारे 20 जवान सैनिकों की जान ले ली। इनके शव भी बरामद हो गए हैं। सूचना मिल रही है कि अभी भी हमारे 23 सैनिक लापता हैं। इस कृत्य के लिये चीन और उसके राष्ट्रपति की निंदा करते है। ज्ञापन में भारत के प्रधानमंत्री की विदेश सीमा नीति की भी निंदा की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिसके कारण चीन, नेपाल, पाकिस्तान, हमारे सैनिकों को मार रहे हैं और हमारी सीमा में घुसपैठ कर रहे हैं। इस मौके पर अवधेश बख्श, अजीत गोस्वामी, शरद उपाध्याय नंदा, शशांक पचौरी, कपिल सिंह, राजपाल सिंह पुनिया, विनोद कुमार, आशीष कुमार, रोहिताश कुमार, रोहित सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें