फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: अयोध्या फैसले से कांग्रेस व बिजली कर्मियों का आंदोलन स्थगित

विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस, बिजली कर्मियों ने किए आंदोलन स्थगित
विज्ञापन

कुछ अन्य संगठनों ने भी तयशुदा कार्यक्रम टाले
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद प्रशासन की सख्ती के चलते बिजली कर्मियों और कांग्रेस का कार्यक्रम स्थगित हो गया है। अब आला कमान के निर्देश के बाद फिर से आंदोलन की शुरुआत होगी।
उल्लेखनीय है कि बिजली कर्मियों द्वारा पीएफ घोटाले को लेकर कई दिनों से ओढ़पुरा बिजली कार्यालय पर कई दिन से धरना दिया जा रहा था। कांग्रेस द्वारा सरकार की विफलताओं को लेककर पांच से 15 नवंबर तक नुक्कड़ सभा, पंपलेट वितरण, विरोध प्रदर्शन आदि कार्यक्रम किए जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार को सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के चलते पुलिस प्रशासन बेहद सख्त दिखा। ऐसे में बिजली कर्मियों और कांग्रेसियों ने कार्यक्रमों को स्थगित कर दिया। कुछ अन्य संस्थाओं ने भी अपने कार्यक्रम स्थगित कर दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें