फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: दंगा कराने के लिए विदेशों से आया कांग्रेस व वामपंथियों के पास पैसा

विज्ञापन
हाथरस: भाजपा के जिला कार्यालय पर प्रदेश प्रवक्ता का स्वागत करते भाजपाई। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
दंगा कराने के लिए विदेशों से आया कांग्रेस-वामपंथियों के पास पैसा
विज्ञापन

बैठक में भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता ने विपक्षी दलों पर साधा निशाना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। भाजपा की एक बैठक जिला कार्यालय पर पर जिलाध्यक्ष गौरव आर्य की अध्यक्षता में हुई। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के जिला प्रवक्ता चंद्रमोहन राय मौजूद थे। राय ने विपक्षी दलों पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि सीएए का विरोध करने वाले विपक्ष की पोल खुल चुकी है। उन्होंने आरोप लगाया कि देश में दंगा कराने के लिए करोड़ों रुपये सऊदी अरब और अन्य देशों से कांग्रेस व वामपंथियों के पास आया है और इसकी पुष्टि हो चुकी है। उन्होंने कहा कि भाजपा सर्वसमाज की पार्टी है।
बैठक में जिलाध्यक्ष गौरव आर्य ने कहा कि भारतीय लोकतंत्र में संविधान से बढ़कर कुछ नहीं है। विपक्ष ने तो वोट की खातिर एक समाज को गुमराह किया है। आज मोदी जी और अमित शाह के नेतृत्व में देश का नागरिक जागरूक हुआ है। इससे पहले राय का जोशीला स्वागत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष हरिशंकर राणा, जिला महामंत्री संजय सक्सेना, नगर अध्यक्ष शरद माहेश्वरी, जिलाध्यक्ष भाजयुमो चंद्रवीर सिंह, कृष्ण मुरारी वार्ष्णेय, अर्जुन वाल्मीकि, गोपाल चाहर, रजत अग्रवाल, धीरज जैन, विष्णु बघेल, विशाल गुप्ता, विजय पंडित, रवि वार्ष्णेय, अमन जैन प्रीति चौधरी, श्याम अग्रवाल, दिनेश शर्मा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें