न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
लॉकडाउन के बीच बिजली महकमे के कंप्यूटर ऑपरेटर भुखमरी के कगार पर हैं, क्योंकि महकमे में संविदा पर तैनात करीब 40 आपरेटरों को दिसंबर माह से अभी भुगतान नहीं हुआ है। इस कारण व इन दिनों मुश्किलों से जूझ रहे हैं।
बिजली महकमे के चारों खंडों व मीटर विभाग, सर्किल आदि में करीब 40 कंप्यूटर ऑपरेटर हैं। इन कंप्यूटर ऑपरेटरों की मानें तो इन्हें दिसंबर माह से भुगतान नहीं हुआ है।
महकमे में कार्यरत संविदा कर्मी, पीआरडी जवान आदि का भुगतान हो गया है, लेकिन उन्हें भुगतान न होने से लॉकडाउन की अवधि में खासी मुश्किलों से जूझना पड़ रहा है। जैसे तैसे परिवार का पालन पोषण करना पड़ रहा है। अधीक्षण अभियंता हरीमोहन का कहना है कि सभी कंप्यूटर ऑपरेटरों का भुगतान किया जा रहा है।