फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : पंचायत भवन में नहीं कंप्यूटर व अन्य उपकरण, कैसे करें काम

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

विकास खंड मुरसान की ग्राम पंचायत पटाखास और बामौली की पंचायत सहायक ने जिला पंचायतराज अधिकारी (डीपीआरओ) से ग्राम पंचायत भवन में कंप्यूटर व अन्य उपकरण न होने की शिकायत की है। इसके आधार पर डीपीआरओ ने संबंधित ग्राम पंचायतों के सचिवों को नोटिस जारी करते हुए उनका वेतन रोकने की कार्रवाई की है।
शासन के निर्देश पर जिले की ग्राम पंचायतों में बने पंचायत भवनों को कंप्यूटर और फर्नीचर सहित सभी सुविधाओं से लैस किया जाना था, लेकिन जिले की अभी ज्यादातर ग्राम पंचायतों में पंचायत भवनों का निर्माण तक पूर्ण नहीं हो सका है। जिन ग्राम पंचायतों में पंचायत भवन पूर्ण हैं, उनमें अभी तक कंप्यूटर व अन्य उपकरण उपलब्ध नहीं हैं। इसे लेकर ग्राम पंचायत बामौली की पंचायत सहायक मेघा शर्मा ने डीएम के जनता दर्शन में शिकायती पत्र के माध्यम से कहा कि उनकी पंचायत में न तो पंचायत भवन है ओर न ही कोई सिस्टम लगा हुआ है। यहां तक कोई बैठने की व्यवस्था नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी ग्राम पंचायत की पंचायत सहायक गुंजन चौहान ने भी पंचायत भवन में वाईफाई इंटरनेट और इन्वर्टर आदि की व्यवस्था न होने की शिकायत की है। डीपीआरओ ने संबंधित पंचायत सचिवों को पंचायत भवनों में सुविधाओं को लैस करने के निर्देश दिए थे। इसके बावजूद पंचायत भवनों में सुविधाओं को पूर्ण नहीं किया गया। इस आधार पर डीपीआरओ ने पंचायत सचिव शिवम यादव व पंचायत सचिव रामेंद्र सिंह को नोटिस जारी करते हुए वेतन रोकने की कार्रवाई की है। उन्होंने कहा है कि तीन दिन में स्पष्टीकरण न देने की दशा में विभागीय कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें