हाथरस : कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक लेते नवागत डीएम प्रेमरंजन सिंह।
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
नवागत जिलाधिकारी रमेश रंजन ने शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक के दौरान डीएम ने समस्त विभागीय अधिकारियों से उनका परिचय लिया और उनके विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की प्रगति के बारे में विस्तारपूर्वक चर्चा की।
डीएम ने योजनाओं का व्यापक रूप से प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आईजीआरएस पोर्टल, मुख्यमंत्री पोर्टल तथा अन्य माध्यमों से प्राप्त होने वाली शिकायतें किसी भी दशा में डिफाल्टर की श्रेणी में नही जानी चाहिए।
डीएम ने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए कि शासन द्वारा संचालित प्रत्येक योजना से जनपद के प्रत्येक पात्र व्यक्ति को लाभान्वित किया जाए। सभी अधिकारियों को हिदायत दी कि जनता के प्रति अपने दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही न बरतें। यह कार्य करने का समय है।