फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: फोन पर बात करते हुए रेलवे लाइन पार कर रही थीं बुआ-भतीजी, मालगाड़ी की चपेट में आने से दोनों की मौत

Sat, 02 Jan 2021 07:28 PM IST
प्राची प्रियम संवाद न्यूज एजेंसी, सासनी (हाथरस)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हावड़ा-दिल्ली रेलवे की डाउन लाइन पर शुक्रवार की शाम को गोहाना चौकी के निकट बुआ-भतीजी की ट्रेन से कटकर दर्दनाक मौत हो गई। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। मृतकों के परिवार में करुण-क्रंदन मचा रहा। 

विज्ञापन


ग्रामीण एवं परिजनों ने कोई भी कानूनी कार्रवाई करने से मना दिया। पुलिस ने दोनों के शवों को पंचनामा भरने के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। दरअसल, ग्राम नगला सिंह निवासी 17 वर्षीय कुमारी आरती व 15 वर्षीय कुमारी नीतू दोनों बुआ-भतीजी थीं और सहेलियां भी थीं। 

बुआ आरती नया नगला स्थित आरसी इंटर कॉलेज में 11वीं कक्षा की छात्रा थी, जबकि उसकी भतीजी नीतू विजयगढ़ रोड स्थित यूनियन पब्लिक स्कूल में नौवीं कक्षा की छात्रा थी। शुक्रवार की शाम को दोनों घर से बथुआ तोड़ने के लिए खेत की ओर मोबाइल फोन से बात करते हुए जा रही थीं। 
विज्ञापन


दिल्ली-हावड़ा रेलवे लाइन के समानांतर फ्रंट कॉरिडोर की नई रेलवे लाइन बनी है। इस पर केवल मालगाड़ियों का संचालन होता है। इस रेलवे लाइन पर मालगाड़ियों का संचालन 29 दिसंबर से ही चालू हुआ है। इस कारण अधिकांश ग्रामीण इससे अनभिज्ञ हैं। 

दोनों लड़कियां दिल्ली-हावड़ा की पुरानी रेलवे लाइन को पार करने के बाद बात करते हुए नई रेलवे लाइन पर चल रही थीं। हालांकि लाइन पर आ रही मालगाड़ी ने तेज हॉर्न भी दिया। यह देखकर आसपास के खेतों में काम कर रहे लोगों ने इन दोनों को आवाज भी दी, लेकिन बातों में मशगूल होने की वजह से वह आवाज नहीं सुन सकीं। 

नतीजा, पीछे से आ रही मालगाड़ी की चपेट में दोनों आ गईं और दोनों के परखचे उड़ गए। आसपास के ग्रामीण एवं परिजन मौके पर पहुंच गए। उन्होंने किसी भी तरह की कानूनी कार्रवाई करने से इनकार किया है। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें