न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन - 2022 में जब्त की गई नकदी रिलीज करने, सही व्यक्तियों को असुविधा से बचने के लिए तथा उनकी शिकायत के निस्तारण के लिए जिला स्तर कमेटी का गठन किया गया है। डीएम रमेश रंजन ने बताया कि उक्त समिति पुलिस अथवा स्थैतिक निगरानी दल या उड़न दस्ते द्वारा की गई जब्ती के प्रत्येक मामले की अपनी ओर से जांच करेगी।
डीएम ने बताया कि अगर, समिति यह पाती है कि मानक प्रचलन प्रक्रिया के अनुसार जब्ती के संबंध में कोई प्राथमिकी, शिकायत दर्ज नहीं की गई है या जहां जब्ती किसी अभ्यर्थी या राजनीतिक दल या किसी निर्वाचन अभियान इत्यादि से जुड़ी हुई नहीं है तो वह ऐसे व्यक्तियों को जिनसे नकदी जब्त की गई थी, को रिलीज करने के बारे में इस आशय का एक स्पीकिंग आदेश जारी करने के बाद रिलीज आदेश जारी करने के लिए तत्काल कदम उठाएगी। समिति सभी मामलों का अवलोकन करेगी तथा जब्ती पर निर्णय लेगी। संवाद