फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

80 घंटे से धधक रही कोल्ड स्टोर में आग: अब आलू को निकालना शुरू किया, 20 दमकल गाड़ियां-150 कर्मी लगे

Fri, 04 Apr 2025 08:53 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

सासनी के कोल्ड स्टोर में 80 घंटे से अधिक बीत गए, पर अभी तक आग लगातार धधक रही है। आग को बुझाने के लिए 20 दमकल गाड़ियां लगी हुई हैं। वहां 150 कर्मी भी लगे हुए हैं। एसडीआरएफ, सीआईएसएफ, नरौरा परमाणु संयंत्र कर्मी भी लगे हुए हैं। लखनऊ से उपनिदेशक अग्निशमन अनिमेष सिंह भी मौके पर पहुंच गए और पूरे अभियान की कमान अपने हाथ में ले ली है।
विज्ञापन
आग लगने से जली हुईं बोरियां - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस में सासनी के अलीगढ़-आगरा राजमार्ग स्थित श्री हरि आइस एवं कोल्ड स्टोरेज में मंगलवार को लगी आग करीब 80 घंटे बाद भी धधक रही है। 4 अप्रैल को धधक रहे शीतगृह में रखे आलू को दूसरे शीतगृहों में शिफ्ट करने का कार्य शुरू कर दिया गया है। इस दौरान आलू शिफ्ट करने में लगे चार पल्लेदारों की हालत बिगड़ गई।

विज्ञापन


आग की विकरालता को देखते हुए नोेएडा, हापुड़ व आगरा से आठ दमकलें और बुलाई गईं, हाथरस, मथुरा, अलीगढ़, कासगंज, भरतपुर की दमकलें पहले से यहां हैं। नोेएडा से आर्टिकुलेटिंग वाटर टावर भी पहुंच गया है। कुल 20 दमकलें 4 अप्रैल को आग बुझाने की कोशिश करती रही। इसके अलावा 65 राज्यकर्मियों व सफाई कर्मियों को भी लगाया गया है। ये एसडीआरएफ, सीआईएसएफ, नरौरा परमाणु संयंत्र कर्मी, दमकल कर्मियों के मिलकर काम कर रहे हैं।
विज्ञापन


4 अप्रैल को करीब 150 कर्मचारी बचाव कार्य में जुटे रहे हैं। लखनऊ से उपनिदेशक अग्निशमन अनिमेष सिंह भी मौके पर पहुंच गए और पूरे अभियान की कमान अपने हाथ में ले ली है। शीतगृह का चैंबर संख्या पांच पूरी तरह से जलकर ध्वस्त हो गया है। चैंबर संख्या चार में आग फैली हुई है, बचाव कर्मी उसे दूसरे चैंबरों तक फैलने से रोकने की कोशिश कर रहे हैं। इसके बराबर वाले चैंबर में आलू रखा हुआ है, जिसे बचाने के लिए छत पर लगी टीनशेड तोड़कर पानी का फेंका गया। 

विज्ञापन

साथ ही आलू को अन्य शीतगृहों में शिफ्ट करने का कार्य शुरू कर दिया गया। इस शीतगृह में मंगलवार सुबह आठ बजे आग लगी थी। जो शुक्रवार को भी सुलगती रही। चैंबर संख्या पांच में रखा किराने का सामान पूरी तरह से जलकर राख हो गया है। मिर्च जलने धुएं के साथ निकली तीखी गंध आसपास के इलाके में लोगों को तो परेशान कर ही रही है, इससे आग बुझाने में लगे कर्मचारियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
हाईड्रा में कल्टीवेटर फंसाकर माल को बाहर निकाला जा रहा है, जिससे आग को फैलने से रोका जा सके। शनिवार सुबह तक आग पर काबू पा लिया जाएगा।-अनिमेष सिंह, उपनिदेशक अग्निशमन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें