करीब 64 एकड़ भूमि पर बनाए जा रहे जिला कारागार की चहारदीवारी बन चुकी है। इसमें बैरक आदि भवनों के निर्माण के लिए पिलर लगाकर छत बनाने का काम पूरा किया जा रहा है। करीब 26 फीसदी कार्य पूरा किया जा चुका है। यहां दिन के साथ रात में भी निर्माण कार्य किया जा रहा है।
जल्द बनेगी जिला कारागार जाने वाली सड़क
वर्तमान में इगलास रोड से गांव बीछिया जाने वाला रास्ता काफी जर्जर है। जिला कारागार का निर्माण पूर्ण होने से पहले इस सड़क का निर्माण भी जिला प्रशासन की ओर से कराया जाएगा, जिसका सीधा फायदा इस मार्ग पर बसे गांवों के लोगों को मिलेगा।