न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
एक वीडियो वायरल होने के मामले की जांच एसपी ने सीओ सिटी को सौंपी है। तीन दिन पहले थाना कोतवाली सदर में मिशन शक्ति के तहत आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं का सम्मान किया गया था।
इसमें एक भाजपा सभासद भी शामिल थीं। सभासद पर किरायेदार की दीवार को तोड़कर कब्जा करने का आरोप है। वीडियो में यह दिखाया गया है कि एक आरोपी सभासद का सम्मान कोतवाली में किया गया है। एसपी विनीत जायसवाल ने इस मामले की जांच सीओ सिटी को सौंपी है। सीओ सिटी ने जांच शुरू कर दी है।