फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : सुबह से छाये बादल, तापमान में आई गिरावट

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

बुधवार की सुबह से शाम तक आसमान में बादल छाये रहे। तापमान में भी गिरावट आई। सर्द हवाओं ने लोगों को सर्दी का अहसास कराया। वूलन मार्केट में खरीदारों की संख्या में इजाफा हो गया है। मौसम के करवट बदलने से सब्जी उत्पादकों को बारिश का डर सता रहा है। इसे लेकर वह खासे परेशान है, क्योंकि बारिश से कुछ सब्जियां खराब हो जाएंगी।
विज्ञापन

दिसंबर के पहले दिन ही सर्दी ने अपने तेवर दिखाना शुरू कर दिया है। बुधवार को अधिकतम तापमान 23 व न्यूनतम 16 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। पूरे दिन सूरज बादलों की आगोश में छिपा रहा। सर्द हवाओं का कहर भी जारी रहा। शाम को फिर से सर्दी बढ़ गई। इस कारण लोग जल्दी घरों में कैद हो गए। मौसम में आई तरावट ने वूलन कारोबारियों के चेहरे खिला दिए हैं। बाजार में खरीदारों की चहल-पहल भी दिख रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें