फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: शहर के मुख्य बाजार रहे लॉक, पसरा रहा सन्नाटा

विज्ञापन
हाथरस: हॉट स्पॉट में आवाजाही रोकने के ​​लए लगाए गए ​​टनशेड। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिले में कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रहा है। पिछले कई दिनों से रोजाना सुबह कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हो रही है। इस कारण जिले के वासियों में अब दहशत का माहौल बना हुआ है। शनिवार को हॉटस्पॉट की जद में आ जाने के कारण शहर के सभी मुख्य बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। शुक्रवार की रात को पुलिस प्रशासन ने हॉटस्पॉट के कारण सभी बाजारों की बैरिकेडिंग कर आवाजाही को पूरी तरह से बंद कर दिया है।
शनिवार को शहर के सभी मुख्य बाजारों में सुबह से सन्नाटा पसरा रहा। शहर के विभिन्न इलाकों में कोरोना संक्रमित निकलने के कारण शहर के ज्यादातर मुख्य बाजार हॉटस्पॉट की जद में आ गए हैं। शहर के घंटाघर, नजिहाई, नयागंज, खातीखाना, कमला बाजार, सीयल खेड़ा, चक्की बाजार, बागला मार्ग, सासनी गेट आदि इलाके हॉटस्पॉट की जद में आ गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां के बाशिंदे अपने घरों में कैद हो गए हैं। बाजारों में जगह जगह पर पुलिस प्रशासन की ओर से बैरिकेडिंग लगाकर आवाजाही को पूरी तरह से बंद कर दिया गया। हॉटस्पॉट इलाकों में पुलिस व प्रशासनिक अफसरों ने गश्त कर लोगों से घरों में रहने की अपील की। खातीखाना में हॉटस्पॉट होने के कारण देसी मदिरा की दुकान भी बंद रही। हॉटस्पॉट की जद के कुछ बाजारों में सोशल डिस्टेंसिंग की खुलेआम धज्जियां उड़ती दिखीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें