फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: रोडवेज बस स्टैंड पर चंद दिन में सीनिटेजर मशीन ने दिया धोखा

विज्ञापन
हाथरस: रोडवेज बस स्टैंड पर खड़ी बसें। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

अनलॉक वन में रोडवेज बसों के संचालन के शुरुआत के साथ परिसर में ऑटोमैटिक हैंड सैनिटाइजर मशीन लगाई गई थी। यह मशीन कुछ दिन में ही धोखा दे गई है। इस कारण बस स्टैंड पर आने वाले यात्रियों के हाथ साफ नहीं हो पा रहे हैं। बाजार बंदी के चलते मशीन सही नहीं हो पा रही है। हालांकि निगम के अधिकारियों ने कंपनी को मशीन खराब होने की शिकायत दर्ज करा दी है।
इस समय हाथरस डिपो में प्रतिदिन दो दर्जन से अधिक बसों का संचालन हो रहा है, जोकि आगरा-अलीगढ़ व अन्य रूटों पर संचालित हो रही हैं। बस में सफर कर रहे यात्रियों की सुरक्षा को लेकर बस स्टैंड में ऑटोमैटिक हैंड सैनिटाइजर मशीन लगाई गई थी, जो चंद दिन बाद ही खराब हो गई है। इस कारण यात्रियों के हाथ साफ होने में दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि डिपो के अधिकारी यह भी कह रहे हैं कि कर्मियों के माध्यम से यात्रियों के हाथ सैनिटाइज कराए जा रहे हैं। हाथरस डिपो की एआरएम शशी रानी का कहना है मशीन का नोजल खराब हो गया है, जिसकी शिकायत कंपनी को दर्ज करा दी गई है। जल्दी ऑटोमैटिक हैंड सैनिटाइजर मशीन सही हो जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें