फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : मूलचंद महाविद्यालय में सामूहिक नकल कर रहे थे बच्चे

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिकंदराराऊ (हाथरस)।
विज्ञापन

पुरदिलनगर के हसायन रोड स्थित मूलचंद महाविद्यालय में शनिवार को आगरा विश्वविद्यालय की परीक्षा की अंतिम पाली में एसडीएम ने छापा मारा। इस दौरान बच्चे सामूहिक नकल करते पकड़े गए। नकल कराते तीन लोगों को हिरासत में ले लिया गया। हालांकि बाद में उन्हें छोड़ दिया गया। समाचार लिखे जाने तक एफआईआर कराने की तैयारी चल रही थी।
विज्ञापन

एसडीएम अंकुर वर्मा ने बताया कि मूलचंद महाविद्यालय को एक परीक्षा केंद्र के निरस्त होने के बाद केंद्र बनाया गया था। शनिवार को इसमें परीक्षा चल रही थी। सूचना मिली थी कि यहां सामूहिक नकल की जा रही है। छापे के दौरान बच्चे सामूहिक नकल करते मिले। कुछ पर्चियां भी मिलीं। नकल करा रहे तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। देर शाम तीनों को छोड़ दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें