न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विश्व बाल श्रम निषेध दिवस के मौके पर नगर पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा ने मलिन गिहारा बस्ती में जाकर गरीब मजदूरों के बच्चों को पाठ्य पुस्तकें व अन्य पाठ्य सामग्री वितरित की। इस मौके पर उन्होंने बच्चों को पढ़ाई के लिए प्रेरित किया।
इस मौके पर नगर पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा ने कहा कि आज विश्व बाल श्रम निषेध दिवस है। उन्होंने कहा कि बच्चों से मजदूरी कराना अपराध है। हम सभी लोगों की जिम्मेदारी है कि हम इसे मिलकर रोकें और बच्चों को पढ़ने के लिए प्रेरित करें। जिस प्रकार हमारे लिए जितना आवश्यक भोजन व पानी है, उतना ही आवश्यक बचपन में शिक्षा और खेलकूद है।
उन्होंने बच्चों के अभिभावकों से कहा आज के बच्चे भविष्य के निर्माता हैं, इसलिए इनके विकास के लिए शिक्षा के साथ खेलकूद भी आवश्यक है। इस अवसर पर पालिकाध्यक्ष के साथ सभासद उमेश कुमारी, मनोज कुशवाहा, अनिल गिहारा व गिहारा समाज के अन्य लोग मौजूद थे।