फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण के लिए निधि समर्पण अभियान में जुट जाएं सभी कार्यकर्ता

विज्ञापन
हाथरस : श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण के लिए निधि समर्पण अभियान को लेकर हिंदू जागरण मंच की बैठक ? - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण के लिए निधि समर्पण अभियान के सिलसिले में हिंदू जागरण मंच के प्रदेश संगठन मंत्री उमाकांत ने हिंदू जागरण मंच हाथरस के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की और निर्देश दिए।
कमला बाजार स्थित श्री राम जन्मभूमि निधि समर्पण कार्यालय पर हुई बैठक में प्रदेश संगठन मंत्री उमाकांत ने कहा कि इस अभियान में संघ परिवार के लोगों के साथ समन्वय बनाते हुए हिंदू जागरण मंच के सभी कार्यकर्ताओं को जी जान से जुटना है। पूरे विश्व के हिंदू समाज का सपना है कि अयोध्या में भगवान श्रीराम की जन्म भूमि पर दिव्य और भव्य मंदिर का निर्माण हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

हिंदू जागरण मंच के सभी कार्यकर्ता सभी कार्य छोड़कर मकर संक्रांति से इस अभियान में तन, मन, धन से पूरा योगदान दें। बैठक में हिंदू जागरण मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष अभिषेक रंजन आर्य, प्रांत सह बेटी बचाओ प्रमुख संजय सिन्हा, जिलाध्यक्ष संदीप शर्मा, जिला महामंत्री नरेंद्र प्रेमी, वीरांगना वाहिनी की प्रदेश मंत्री आशा ठाकुर, दुर्गेश वार्ष्णेय, सरिता सिंह बघेल, रमन बिहारी शर्मा, रविंद्र रावत, मोरमुकुट वर्मा, शिवम शर्मा, राजू पाथरे, रूपेश सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें