फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : शराब की दुकानों पर चलाया चेकिंग अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

अलीगढ़ में शराब पीने से हुई मौतों के बाद यहां प्रशासन किसी भी प्रकार की चूक करने के मूड में नहीं है। पुलिस और आबकारी विभाग की टीमें लगातार शराब की दुकानों की सघन चेकिंग कर रही हैं। दुकानों में मौजूद स्टॉक का मिलान भी किया जा रहा है।
अलीगढ़ में शराब पीने से हुई मौतों के कारण शासन स्तर से शराब की दुकानों की चेकिंग करने के निर्देश जारी किए गए हैं। मिलावटी शराब की बिक्री करने वालों पर सख्त कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए गए हैं। इस क्रम में यहां जिलाधिकारी रमेश रंजन ने पुलिस व आबकारी विभाग की संयुक्त टीमें गठित कर दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह टीमें लगातार क्षेत्र में शराब की दुकानों की चेकिंग कर रही हैं। इस क्रम में महौ, महरारा, मढ़ाका और सादाबाद सहित अन्य क्षेत्रों की दुकानों पर जिला आबकारी अधिकारी सुबोध कुमार ने अपनी टीम के साथ चेकिंग अभियान चलाया। इस मौके पर दुकानों में मौजूद स्टॉक का बार कोड के जरिए मिलान किया। संचालकों को मानक के अनुरूप शराब की बिक्री करने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें