न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने बृहस्पतिवार को एमजी पॉलीटेकिभनक में बने स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया और मतपेटिकाओं की सुरक्षा का हाल जाना। यहां लगे सीसीटीवी कैमरे, फायर सेफ्टी उपकरण व सुरक्षा बलों की ड्यूटी की भी जांच की और सुरक्षा को लेकर आवश्यक निर्देश दिए।
एसपी ने ड्यूटी में लगे पुलिस बल की ड्यूटी की भी जांच की। सुरक्षाकर्मियों को बताया कि जब तक मतगणना पूरी नहीं हो जाती, तब तक सभी मुस्तैद रहकर अपनी ड्यूटी का निर्वहन करें। किसी भी बाहरी व्यक्ति को स्ट्रांग रूम के आसपास बिल्कुल भी नहीं आने दिया जाए। अन्य निर्देश भी एसपी ने दिए।