फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : असलहे जांचे, मृत चार अपराधियों की हिस्ट्रीशीट जलवाई

विज्ञापन
निरीक्षण के दौरान हथियारों की जांच करते सीओ सुरेंद्र सिंह। संवाद - फोटो : SIKANDHRA RAHU
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सिकंदराराऊ। पुलिस क्षेत्राधिकारी सुरेंद्र सिंह ने शनिवार को कोतवाली का निरीक्षण किया। उन्होंने असलहों की जांच की। सफाई व्यवस्था भी देखी। कोतवाली के अभिलेखों और मालखाना का निरीक्षण कर यहां की व्यवस्थाओं को भी दुरुस्त कराने के निर्देश दिए। मृत हिस्ट्रीशीटरों की शीट को जलवाकर नष्ट किया गया।
विज्ञापन

निरीक्षण से पूर्व सीओ को सलामी दी गई। उन्होंने महिला हेल्प डेस्क और कोविड 19 डेस्क का निरीक्षण कर महिला पुलिस को भी जरूरी निर्देश दिए। कंप्यूटर कक्ष के निरीक्षण के दौरान निर्देश दिए कि सभी केस डायरी और समस्त तरह के फार्म समय से फीड किए जाएं।
ऑपरेशन पहचान, लंबित शिकायतों के निस्तारण, उनकी सूची और डाटा फीडिंग को अपडेट रखने के निर्देश दिए। इसके बाद सीओ ने हवालात, मालखाना, शस्त्रागार, अपराध रजिस्टर, चुनाव रजिस्टर, त्योहार रजिस्टर, फ्लाई रजिस्टर, महिला उत्पीड़न रजिस्टर, हत्या और बलवा की रोकथाम रजिस्टर, राजनीतिक सूचना, गुंडा रजिस्टर का निरीक्षण करने बाद कार्यालय कर्मियों को इन्हें दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

सीओ ने मौजूदा शस्त्रों को पुलिस कर्मियों से खुलवाकर और बंद करवाकर जांचा। यह भी देखा कि पुलिस कर्मियों पर इन्हें चलाना आता है या नहीं। इस परीक्षा में पुलिस कर्मी पास रहे। सीओ ने क्षेत्र के जिन चार हिस्ट्रीशीटरों की मौत हो चुकी हे, उनकी हिस्ट्रीशीट को जलवाकर नष्ट कराया।
मुकदमों की पैरवी, शिकायती पत्रों के तत्काल निष्पादन, महिला संबंधी शिकायतों के बिना देरी के निष्पाद के साथ माल के मुकदमों का निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने पुलिस कर्मियों के साथ बैठक कर आगामी त्योहारों के मद्देनजर अवैध शराब और मादक पदार्थों की बिक्री पर सख्ती से अंकुश लगाने, अवैध शराब बनाने वालों की गिरफ्तारी के साथ बीट बुक को पूरी तरह दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। कोतवाल अशोक कुमार सिंह एवं अन्य पुलिस कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें