फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथ्ररस: चुनौती: अभी खुले में विचरण कर रहे हैं करीब 4300 आवारा गोवंश

विज्ञापन
विज्ञापन
खुले में विचरण कर रहे हैं चार हजार से ज्यादा आवारा गोवंश
विज्ञापन

गोवंश आश्रय स्थलों के खुलने के बाद भी सड़कों पर घूम रहे आवारा गोवंश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। जिले में आवारा गोवंशों रखने के लिए अस्थाई व स्थाई गोशालाओं का निर्माण किया जा रहा है। वहीं समय-समय पर शासन के निर्देशों पर आवारा गोवंश को पकड़ने के लिए निर्देश जारी किए जाते हैं। जिला प्रशासन के तमाम दावों के बावजूद भी जिले में करीब 4300 गोवंश सड़कों पर घूम रहे हैं। यह आंकड़े पशु पालन विभाग के हैं, जो शासन को भेजे गए हैं। इन आंकड़ों से यह साफ है कि जिले में आवारा गोवंश को पकड़ने में प्रशासनिक अमला पूरी तरह कारगर साबित नहीं हो पा रहा है।
शासन के निर्देशों पर जिला प्रशासन की ओर से जिले में आवारा गोवंशों को रखने के लिए गोवंश आश्रय स्थलों का निर्माण किया जा रहा है। ग्राम पंचायतों में अस्थाई और स्थाई गोवंश आश्रय स्थलों का निर्माण किया जा रहा है, जिससे कि आवारा गोवंशों को रखा जा सके। पशु पालन विभाग के आंकड़ों पर नजर डाले तो आंकड़े चौंकाने वाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पशुपालन विभाग के आंकड़ों के अनुसार जिले में वर्तमान में करीब 7881 आवारा गोवंश हैं, जिसमें से करीब 2369 आश्रय स्थलों में हैं। इससे यह स्पष्ट है कि जिले में अभी भी आवारा गोवंशों का आतंक बना हुआ है। इस कारण किसानों की फसल व दुर्घटनाएं बनी हुई हैं। अब तक आवारा गोवंशों ने करीब एक दर्जन लोगों की जान भी ले ली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें