न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
जिला प्रशासन की ओर से जिला पंचायत सदस्यों के जीत के प्रमाण पत्र जिला मुख्यालय पर वितरित किए गए। यह प्रमाण पत्र सीडीओ आरबी भास्कर ने विजयी प्रत्याशियों को दिए। इसे लेकर सोमवार की सुबह से कलेक्ट्रेट परिसर में चहल कदमी का माहौल बना रहा। जिला पंचायत सदस्य पद के विजयी प्रत्याशी व उनके समर्थक सुबह से कलेक्ट्रेट पहुंच गए।
वहीं, वार्ड नंबर 19 व 20 के विजयी प्रत्याशियों की घोषणा ब्लॉक स्तर से न किए जाने को लेकर भी खासा बवाल मचा रहा। दोनों विजयी प्रत्याशी व उनके समर्थक कलेक्ट्रेट पहुंच गए और उन्होंने खासा हंगामा काटा। सीडीओ ने प्रत्याशियों को बताया कि आरओ की अचानक तबियत खराब हो गई है, इस कारण परिणाम ब्लॉक स्तर से घोषित नहीं हो सके। संवाद