फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : धूमधाम से मनाई गुरु नानक देव की जयंती

विज्ञापन
हाथरस : गुरुनानक देव के अवतार दिवस पर गुरुद्वारा श्री गुरुनानक दरबार में होता कीर्तन। संवाद - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

गुरुनानक देव की जयंती शहर में धूमधाम से मनाई गई। अलीगढ़ रोड स्थित गुरुद्वारा श्री गुरुनानक दरबार में कार्यक्रम हुए। सुबह प्रभात फेरी निकाली गई। गुरुद्वारे में शबद कीर्तन के साथ अटूट लंगर बरता गया।
सुबह से ही गुरुद्वारे में धर्मप्रेमियों का आना-जाना लगा रहा। सुबह प्रभात फेरी भी निकाली गई। गुरुद्वारे में 10 दिन से चल रहा अखंड पाठ का समापन हुआ। दोपहर को कीर्तन दरबार और अरदास के बाद लंगर बरता गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर ज्ञानी हरपाल सिंह ने गुरुनानक के बारे में विस्तार से बताया। इस मौके पर मुख्य रूप से तजवंत कालरा, आशीष कालरा, गुलशन सूरी, चंबेल सिंह, सतनाम सिंह, राजेंद्र सिंह, अश्वनी सूरी, सुरेश ग्रोवर, करतार सिंह, विजय भाटिया, उमाशंकर लार्ड, मेघ सिंह, करतार सिंह, गिर्राज सिंह, राजेश सिंह, निर्मल सिंह, चंद्रगुप्त विक्रमादित्य, केशव सिंह आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें