संवाद न्यूज एजेंसी, सिकंदराराऊ।
सिकंदराराऊ क्षेत्र में शनिवार को प्रभात फेरी निकाल कर व विचार गोष्ठी का आयोजन कर महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई। टाउन एरिया पुरदिलनगर की ईओ रमा दुबे ने गांधी, शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण किया।
एसजीआर इंटर कॉलेज में अमृत महोत्सव के तहत सफाई कर्मियों का उपहार देकर स्वागत किया गया। मौके पर स्वच्छ भारत मिशन के जिला समन्वयक चेतन राज सिंह, विनय कुमार राघव, सुमन प्रकाश जैन, ज्ञान सिंह, लोचन सिंह, अमरदीप, निशांत शर्मा, हरिओम, राजकुमार, गेंदालाल थे।
समाजवादी के पूर्व जिला महासचिव महेंद्र सिंह सोलंकी ने कासगंज रोड स्थित पार्टी के कैंप कार्यालय पर गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। मौके पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख डम्बर सिंह, सपा नेता हरवीर सिंह तोमर, राहिताश्व यादव, राहुल शर्मा पहलवान, रिंकू यादव, संतोष सिंह, रामकिशन बबलू थे।
भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह पुण्ढीर ने गांव लिहा आलमपुर में ग्रामीणों के साथ गांधी व शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण किया। मौके पर नीटू सिंह, धर्मवीर सिंह, कौशलेश सिंह, रामपाल सिंह, अजब सिंह, नरेंद्र सिंह, रवेंद्र सिंह, दीनदयाल चौहान, उदयभान, सोनू चोहान, मुनेश, राजेंद्र थे।
कांग्रेस कार्यालय पर युवक कांग्रेस के निखिलबर्ती पाठक, हसीन खान, हीरो हाफिज, राशिद कुरैशी, सोनू पंडित, सारिक बारसी, सलमान खान, ललित माहौर, अश्विनी प्रताप, अर्जुन बघेल, राजेश बघेल, लोकेंद्र ठाकुर, अजयकुमार, कन्हैया पचौरी, मोनू यादव, संतोष कुमार ने श्रद्धांजलि दी। नगर कांग्रेस कमेटी ने मस्जिद मार्केट में गांधी व शास्त्री की जयंती मनाई। मौके पर नवेद अहमद, हसीन खान, शाकिर कुरैशी, माशा अल्लाह, गौरव वर्मा, उमेश जाटव, मो. यासीन, मो शमी, इकबाल हुसैन, जहूर मास्टर, आबिद अंसारी, आदिल रईस थे।
इधर, सरस्वती विद्यामंदिर इंटर कॉलेज में गांधी व शास्त्री की जयंती मनाई गई। मौके पर समाजसेवी दिनेश पुंढीर, सुभाष कुमार प्रधानाचार्य, रक्षपाल सिंह, सुमन मलहोत्रा, सेक्रेटरी सिंह यादव, विनोद गुप्ता प्रबंधक, प्रदीप गर्ग, गिरीश पाल सिंह, एसडीएम राजेश कुमार, सनील कुमार तहसीलदार, मीनाक्षी, चित्रांश, शिवानी, दीपांशी, तनीषा, अजयकुमार थे।
महाराणा प्रताप राजकीय स्नातकोतर महाविद्यालय में शिवकुमार, डॉ. शैफाली सुमन, अरमान, आकांक्षा, प्रिया पचौरी, डॉ हिमांशु राय, डॉ अजब सिंह व वीपी सिंह ने गांधी व शास्त्री को याद किया। कोतवाली में कोतवाल प्रवेश राना ने राष्ट्रीय ध्वज को सलामी देकर जयंती मनाई।