फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: शौचालयों की छतें सीमेंट की चादर से मिली अटी, ग्राम पंचायत अधिकारी को प्रतिकूल प्रविष्टि

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

ब्लॉक मुरसान की ग्राम पंचायत नगला पदू व महामौनी का डीपीआरओ ने निरीक्षण किया। महामौनी में सीमेंट की चादर से शौचालयों की छतें पटी हुई मिलीं। परिषदीय विद्यालय में लगाए हैंडपंप का प्लेटफॉर्म बनाए जाने पर डीपीआरओ का पारा चढ़ गया। मामले में डीपीआरओ बनवारी सिंह ने ग्राम पंचायत अधिकारी अजय कुमार को प्रतिकूल प्रविष्टि दी है।
ग्राम पंचायत महामौनी का डीपीआरओ ने निरीक्षण किया। ग्राम पंचायत में स्वच्छ भारत मिशन से बने शौचालयों का अवलोकन किया। ग्राम पंचायत में बने शौचालयों की छतें सीमेंट की चादरों से अटी मिली। शौचालयों के निर्माण व प्रयोग की स्थिति बेहद खराब मिली। परिषदीय स्कूल में ऑपरेशन कायाकल्प से कोई कार्य नहीं कराया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूल में बच्चों के पीने के पानी के लिए हैंडपंप बनाया गया था। इस हैंडपंप के नीचे प्लेट फॉर्म नहीं बनाया गया, जिसके कारण बच्चे गंदे पानी में होकर पानी पीने के लिए जा रहे थे। डीपीआरओ ने लापरवाही को देखते हुए पंचायत सचिव अजय कुमार को प्रतिकूल प्रविष्टि दे दी है। इस क्रम में ग्राम पंचायत नगला पदू का औचक निरीक्षण किया। परिषदीय विद्यालय व नालियों में गंदगी भरी हुई मिली। इस स्थिति पर डीपीआरओ ने नाराजगी जताई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें