फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : सीडीपीओ को मिली विधायक के नाम से जान से मारने की धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

तहसील सादाबाद में तैनात बाल विकास परियोजना अधिकारी (सीडीपीओ) धर्मेंद्र कुलश्रेष्ठ को विधायक सादाबाद के नाम से व्हाट्स एप पर जान से मारने की धमकी का संदेश मिला है। सीडीपीओ ने इस मामले की जानकारी जिला कार्यक्रम अधिकारी व उच्चाधिकारियों को दे दी है और सुरक्षा दिलाने की मांग की है।
जिला कार्यक्रम अधिकारी को दिए पत्र में सीडीपीओ ने कहा है कि व्हाट्स एप के माध्यम से 15 जून को उनके पास धमकी भरा संदेश आया। संदेश में प्रेषक ने खुद को विधायक सादाबाद बताते हुए जाने से मारने एवं पिटवाने की धमकी दी है। सहपऊ व सादाबाद परियोजना में अक्सर कुछ आंगनबाड़ी केंद्र नहीं चलते हैं, जिनका उनके द्वारा निरीक्षण कर मानदेय रोकने व अन्य कार्रवाई की गई है। यह धमकी इसका ही परिणाम है।
विज्ञापन

पत्र में कहा गया है कि इस हरकत में कुछ विभागीय लोग भी शामिल है, जिन्हें उनका सख्त रवैया पसंद नहीं आ रहा है। पिछले कुछ दिनों से संदिग्ध लोगों द्वारा उनका पीछा किया जा रहा है। सीडीपीओ ने कहा है कि इस पत्र के मिलने के बाद से वह व उनका परिवार मानसिक अवसाद में है। उन्होंने उच्चाधिकारियों से इस घटनाक्रम का संज्ञान लेकर उनको सुरक्षा देने की मांग की है। संवाद
भयभीत होकर सीडीपीओ ने मांगा अवकाश
हाथरस। सीडीपीओ सादाबाद धर्मेंद्र कुमार कुलश्रेष्ठ ने प्रभारी जिला कार्यक्रम अधिकारी शिव कुमार से अवकाश देने का अनुरोध किया है। उन्होंने कहा है कि उनकी जान को खतरा है। उन्हें 17 व 18 जून का आकस्मिक अवकाश दिया जाए। इस दौरान उनका चार्ज उनके अधीनस्थों को दे दिया जाए। संवाद
विज्ञापन

सीडीपीओ का एक प्रार्थना पत्र मिला है। इसमें विधायक के नाम से किसी व्यक्ति द्वारा धमकी दिए जाने व अभद्र व्यवहार किए जाने की बात पत्र में कही गई है। इस मामले को उच्चाधिकारियों के संज्ञान में लाया गया है। इस मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी।
-शिवकुमार, प्रभारी जिला कार्यक्रम अधिकारी
मेरा इस मामले से कोई लेना-देना नहीं हैं। मैंने अधिकारी से इस मामले में खुद एफआईआर दर्ज कराने के लिए कहा है। मैं सीडीपीओ के साथ खड़ा हूं।
-प्रदीप सिंह उर्फ गुड्डू, विधायक सादाबाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें