फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: सीडीओ ने किया पम्पिंग स्टेशनों का निरीक्षण

विज्ञापन
हाथरस: पंपिंग स्टेशन का निरीक्षण करते सीडीओ। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

लाला का नगला व मुरसान गेट स्थित पंपिंग स्टेशन का सीडीओ आरबी भास्कर ने निरीक्षण किया। पिछले दिनों नगर पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा ने इन पंपिंग स्टेशनों को कार्यदायी संस्था मानक के अनुसार नहीं बनवाने और इनके प्रयोग में नहीं आ पाने की शिकायत जिला प्रशासन से की थी। इस क्रम में सीडीओ आरबी भास्कर ने पंपिंग स्टेशनों का निरीक्षण किया और वर्तमान स्थिति के बारे में जानकारी ली।
लाला का नगला और मुरसान गेट में जलभराव की निकासी के लिए पंपिंग स्टेशन बनाए गए थे। नगर पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा ने इन पंपिंग स्टेशनों को अपग्रेड करने वाली संस्था द्वारा कार्य में लापरवाही बरतने व सरकारी धन का दुरुपयोग किए जाने की शिकायत उच्चाधिकारियों से की भी। शिकायत में कार्यदायी संस्था सीएनडीएस के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायत के आधार पर सीडीओ आरबी भास्कर ने बृहस्पतिवार को दोनों पंपिंग स्टेशनों का निरीक्षण किया। उन्होंने तकनीकी अधिकारियों से आ रही दिक्कतों के बारे में जानकारी ली। इस मौके पर नगर पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा ने पंपिंग स्टेशन के संचालन में आ रही दिक्कतों के बारे में बताया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें