फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : ऑपरेशन कायाकल्प के कार्यों में कम प्रगति पर सीडीओ ने जताई नाराजगी

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

ग्राम पंचायतों में ऑपरेशन कायाकल्प के तहत होने वाले कार्यों की मुख्य विकास अधिकारी आरबी भास्कर ने समीक्षा की।
इस दौरान ऑपरेशन कायाकल्प के कार्यों में कम प्रगति वाले सचिवों को चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन कायाकल्प के तहत होने वाले कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। उन्होंने कहा कि इसमें लापरवाही बरतने वाले सचिवों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। शासन स्तर से ऑपरेशन कायाकल्प के तहत परिषदीय विद्यालयों में विकास कार्य कराए जाने के निर्देश दिए गए हैं। इस क्रम में शासन स्तर से विगत में धनराशि भी जारी की जा चुकी है।
विज्ञापन

इस धनराशि के सापेक्ष ऑपरेशन कायाकल्प से हुए कार्यों की सीडीओ ने समीक्षा की। समीक्षा में पाया कि ज्यादा ग्राम पंचायतों में ऑपरेशन कायाकल्प के तहत होने वाले कार्यों में ग्राम पंचायत सचिवों व प्रधानों द्वारा रुचि नहीं ली जा रही है। ऑपरेशन कायाकल्प कार्यों में लापरवाही सीडीओ ने नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन कायाकल्प के तहत स्कूलों में सभी जरूरत की सुविधाओं को पूरा कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें