हाथरस: आरोपियो के परिजनों से जानकारी करती सीबीआई टीम।
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
बिटिया के गांव में मंगलवार को फिर सीबीआई की टीम पहुंची। टीम ने आरोपियों के परिजनों से फिर गहनता से पूछताछ की। टीम ने आसपास खेतों और रास्तों को भी देखा। करीब डेढ़ घंटे तक पूछताछ के बाद टीम वहां से लौट आई। आरोपियों के परिजनों ने टीम के सामने अपना पक्ष रखा।
सीबीआई की टीम ने आरोपियों के घर जाकर उनके परिजनों से पूछताछ की। टीम ने उनके घरों की छत पर चढ़कर वहां से घटनास्थल की दूरी भी देखी। इसके बाद टीम ने आरोपियों के घरों के निकट के खेतों का भी निरीक्षण किया और वहां भी बारीकी से छानबीन की। करीब डेढ़ घंटे की पूछताछ के बाद टीम वहां से चली गई। आरोपी रामू के पिता राकेश ने बताया कि उन्होंने टीम को बताया है कि जब घटना हुई तो उस समय बाजरे की फसल खड़ी हुई थी।
जब चार लोग एक साथ खेत में घटना के बाद भागेंगे तो बाजरा बिछ जाएगा। रास्ता भी बन जाएगा। वहां ऐसी स्थिति थी ही नहीं। वहीं एक आरोपी की मां ने बताया कि उसका बेटा नाबालिग है, लेकिन उन्होंने कोई भी अर्जी इस सिलसिले में कोर्ट में नहीं दी है। टीम ने उनसे यही पूछा था कि इससे पहले उनका बेटा कहां पढ़ता था तो उन्होंने बताया कि मेरा बेटा गांव के ही स्कूल में पढ़ता था।