हाथरस: घटनास्थल पर बाजरे के खेत को खंगालती सीबीआई की टीम।
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
सीबीआई ने कई बिटिया के प्रकरण से संबंधित कई वीडियो भी हासिल किए हैं। इसे लेकर सीबीआई अपनी विवेचना जारी रखेगी। इस घटना के बाद कई वीडियो वायरल हुए हैं।
यह भी विवेचना का अहम हिस्सा बन सकते हैं। सूत्रों की मानें तो कुछ वीडियो सीबीआई ने हासिल कर लिए हैं। इधर, विवेचना के लिए सीबीआई कोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों को रिमांड पर ले सकती है। जेल जाकर भी उनसे पूछताछ कर सकती है।