फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: सीबीआई के आने से ग्रामीणों में भी मची रही खलबली

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

सीबीआई के आने की जानकारी मिलने पर ग्रामीण बेहद दहशतजदां रहे। सीबीआई के आने पर पुलिस-प्रशासन में पिछले तीन दिनों से खलबली मची हुई है। यही स्थिति अब बिटिया के गांव में भी देखी गई।
गांव में पिछले करीब दो सप्ताह से तनाव भरी खामोशी है। ग्रामीण इस घटनाक्रम के बारे में पुलिस और एसआईटी को बयान देकर थक चुके हैं। अब मंगलवार को ग्रामीणों को यह जानकारी मिली कि सीबीआई उनके गांव में आने वाली है तो ग्रामीण दहशत में दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ ग्रामीणों ने दूर से ही सीबीआई की कार्यवाही देखी। ग्रामीणों ने कभी यह नहीं सोचा था कि सीबीआई भी यहां आ जाएगी। सीबीआई की टीम के जाने के बाद ग्रामीण यह कहते दिखे कि सीबीआई का आना ही बाकी रह गया था। अब वह भी आ गई है। अब सीबीआई के सामने भी बयान देने पड़ेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें