न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
कोतवाली चंदपा क्षेत्र के गांव परसारा से ट्रैक्टर को चोरी कर ले जा रहे शातिर व्यक्ति को लोगों ने दबोच लिया।
चंदपा क्षेत्र के गांव परसारा निवासी मनोज कुमार का ट्रैक्टर घर के बाहर खड़ा था। इस बीच एक शातिर व्यक्ति वहां आया और रात को करीब 11 बजे लाखों रुपये कीमत के ट्रैक्टर को चोरी करके ले जाने लगा। ट्रैक्टर की आवाज को सुनकर ग्रामीण जाग गए।
ग्रामीणों व ट्रैक्टर मालिक ने गांव के बाहर घेराबंदी करके चोर को पकड़ लिया। वहां शोर होने के बाद आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। कोतवाली चंदपा पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। बृहस्पतिवार की दोपहर को पुलिस ने अभियुक्त महेश चौहान निवासी गांव उलाई थाना सुन्नगढ़ी जिला कासगंज को न्यायालय में पेश किया। वहां से उसे जेल भेज दिया गया। संवाद