फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : सराफ की दुकान में कूमल लगाकर लाखों की नकदी-गहने चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सिकंदराराऊ।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव बसई वावस में सोमवार की रात को चोरों ने सराफ की दुकान में पीछे से कूमल लगा लिया और दुकान के अंदर रखे डेढ़ लाख रुपये नकद और गहने चोरी कर ले गए। सुबह चोरी का पता लगने पर सराफ ने अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी।
गांव निवासी दिलीप कुमार पुत्र नोकपाल ने कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि उसकी सराफ की दुकान घर में ही बनी हुई है। घर के पीछे खेत हैं। वह गर्मी के चलते छत पर सो रहा था। सोमवार की रात को चोरों ने पीछे से कूमल लगा लिया और दुकान में घुस गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह जब वह सोकर उठा तो उसे चोरी का पता लगा। देखने पर पता लगा कि दुकान में रखे डेढ़ लाख रुपये नकद, पुत्री कल्पना की शादी के लिए रखे गहनों के अलावा दुकान के अन्य गहने चोरी हो गए हैं। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें