आवास-विकास कॉलोनी में चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान।
- फोटो : HATHRAS
मकान का ताला तोड़ नकदी व आभूषण पार
कोतवाली सदर क्षेत्र के आवास विकास कॉलोनी की घटना
परिवार के सभी सदस्य गए थे एक शादी समारोह में शामिल होने
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। कोतवाली सदर क्षेत्र की आवास विकास कॉलोनी में बदमाशों ने घर का ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया। इस मामले की सूचना के बाद पुलिस व एसओजी टीम मौके पर पहुंची और घटना की पूरी जानकारी ली।
विवेक कुमार पुत्र श्यामसुंदर निवासी नगला उजरा का आवास विकास कॉलोनी में मकान है। अब वह अपने परिवार के साथ यहीं पर रहते हैं। रविवार को घर का ताला लगाकर परिवार के सभी सदस्य रिश्तेदारी में शादी समारोह में शामिल होने के लिए गए थे। रात को बदमाशों ने घर का ताला तोड़ लिया और घर में रखे करीब सवा लाख रुपये और सोने चांदी के आभूषण पार कर ले गए।
सोमवार की सुबह घर में चोरी की घटना की सूचना विवेक को मिली तो वह तुरंत की यहां पहुंच गए। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। जिसके बाद यहां पर पुलिस व एसओजी टीम पहुंची और पूरे घटना स्थल का निरीक्षण किया। कोतवाल प्रवेश राणा का कहना है कि चोरी की घटना के मामले में छानबीन शुरू कर दी गई है।