फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: यह बजट अब तक का सबसे अच्छा बजट...

विज्ञापन
हाथरस: भाजपा कार्यालय पर आयोजित विचार गोष्ठी में मुख्य वक्ता के रूप में पधारे बृजक्षेत्र उपाध्य? - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

भाजपा के जिला कार्यालय पर केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा जारी नये भारत के निर्माण को समर्पित बजट विषय पर विचार गोष्ठी हुई। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष गौरव आर्य ने की। मुख्य अतिथि बृज क्षेत्रीय उपाध्यक्ष नागेंद्र दुबे गामा जी थे। संचालन जिला महामंत्री व कार्यक्रम संयोजक रूपेश उपाध्याय ने किया। इस मौके पर बजट की खूबियां बताई गई।
मुख्य अतिथि ने बताया कि अयोध्या में एक इंटरनेशनल एयरपोर्ट के निर्माण के लिए बजट में प्रावधान किया गया है। सरकार की मंशा भगवान श्रीराम की जन्म स्थली अयोध्या को विश्व विख्यात पर्यटक स्थल बनाने की है। मुख्यमंत्री किसान दुर्घटना कल्याण बीमा के नाम से नई योजना शुरू की जाएगी। सरकार वर्ष 2024 तक सभी व्यक्तियों को आवास उपलब्ध कराएगी। सिकंदराराऊ विधायक वीरेंद्र सिंह राना ने बताया कि इस बजट में सभी वर्गों का पूर्ण ध्यान रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हाथरस विधायक हरीशंकर माहौर ने कहा कि बजट में मनरेगा के लिए 4800 करोड़, राष्ट्रीय पोषण अभियान के लिए 4000 करोड़ रुपये, काशी विश्वनाथ मंदिर के लिए 200 करोड़ की व्यवस्था की गई है। बैठक में रामवीर सिंह परमार, सत्यपाल सिंह मदनावत, कुसुमा देवी मदनावत, डॉ. बंगाली सिंह, रामशरण आर्य, सुरेश प्रताप गांघी, प्रीती चौधरी, हरिशंकर राना, संतोष पाथौर, श्वेता दिवाकर, विष्णु बघेल, मीरा माहेश्वरी, अविनाश तिवारी, सुनीता वर्मा, स्मृति पाठक, दुर्गेशनंदिनी, कमलेश शर्मा, विपिन लवानिया, डॉ. अविन शर्मा, विशाल गुप्ता, चौ. चंद्रवीर सिंह, नरेंद्र सिंह चौहान, शरद माहेश्वरी, ध्रुव शर्मा, हंबीर सिंह, शिवदेव दीक्षित, राजवीर कुशवाहा, दीपक उपाध्याय, राजेंद्र सिंह धाकरे, शिव प्रताप, सुनील गौतम, सुनील गुप्ता, डॉ. मथुरा प्रसाद गौतम, संध्या आर्य, प्रेमसिंह कुशवाहा मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें