फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : दीपक की मौत के मामले में पत्नी सहित छह के खिलाफ मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सासनी (हाथरस)
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव बरसै में सोमवार की देर शाम हुई युवक की मौत के मामले में अब उसकी मां ने उसकी पत्नी और ससुराल पक्ष के छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के लिए तहरीर दी है। पुलिस ने इन सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
तहरीर में दीपक की मां सावित्री पत्नी तेजपाल निवासी बरसै ने आरोप लगाया है कि दीपक की शादी लगभग चार माह पहले इगलास क्षेत्र के गांव काके निवासी रामस्वरूप माहौर की पुत्री ज्योति उर्फ भूरी के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही उसकी पुत्र वधू आए-दिन परेशान करती थी। आए-दिन झगड़ा करती थी। इसकी शिकायत मायके पक्ष से की तो 24 मई को महिला के पिता रामस्वरूप अपने साथ अन्य लोगों को लेकर दीपक के घर आए और गाली-गलौज करने लगे। आरोप है कि तभी से दीपक काफी परेशान रहने लगा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार की देर शाम को विवाद के कारण दीपक गांव के स्कूल के निकट घायल अवस्था में मिला था। उसकी कनपटी में गोली लगी हुई थी। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग घटना स्थल पर दौड़ पडे़। परिजन भी मौके पर आ गए और घायल दीपक को जिला अस्पताल लेकर आए। वहां से उसे गंभीर हालत में अलीगढ़ रेफर किया गया है। अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज में दीपक का उपचार चल रहा था। वहां बुधवार को उसकी मौत हो गई। दीपक की मां ने दीपक के ससुर रामस्वरूप, सास डौली, पत्नी ज्योति उर्फ भूरी, राहुल, गांव काके के प्रधान व एक अज्ञात व्यक्ति को नामजद किया है। मुकदमा धारा 147,148, 323, 307, 306, 504, 506 आईपीसी के तहत दर्ज किया गया है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें