फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : निजी सचिव के खिलाफ दर्ज मुकदमा हो निरस्त, साजिशकर्ताओं के खिलाफ हो कार्रवाई : रामवीर

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

एक तरफ जहां गांव दर्शना निवासी सोमेश कौशिक और उनके परिजनों ने पूर्व मंत्री के निजी सचिव के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है, वहीं पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय ने इस सिलसिले में डीएम व एसपी को पत्र लिखकर उनके निजी सचिव रानू पंडित के खिलाफ दर्ज मुकदमे को निरस्त कर इसकी निष्पक्ष जांच कराने और साजिश रचने वाले नेताओं के खिलाफ 182 के तहत कार्रवाई करने की मांग की है।
शिकायती पत्र में रामवीर ने कहा है कि गांव दर्शना में जो प्रकरण हुआ है, वह साजिश के तहत हुआ था। 31 दिसंबर 2020 को दर्शना गांव में झगड़ा होने के उपरांत एक पक्ष के रिपोर्टकर्ता महेश कौशिक ने उनके राजनीतिक विरोधियों से मिलकर एक सोची समझी साजिश के तहत उनके पुत्र चिरागवीर उपाध्याय को अपने मोबाइल से फोन कर सूचित किया कि दूसरे समुदाय द्वारा हमारे परिवार के साथ मारपीट एवं जानलेवा हमला किया गया है। इसके लिए मुझे प्रशासनिक मदद एवं आपकी आवश्यकता है। आप मेरे घर आकर मेरी मदद कीजिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसे लेकर चिराग ने मुरसान के कोतवाल से प्रभावी कार्रवाई करने के लिए भी कहा। पूरी घटना का उल्लेख करते हुए पूर्व मंत्री ने कहा है कि यह लोग दर्शना में उनके बेटे को बुलाकर फंसवाना चाहते थे, लेकिन एक शोक में मुझे जाना था और मैं वहां पहुंच गया और साजिशकर्ताओ की साजिश सफल नहीं हो सकी। उनका कहना है कि जिन लोगों ने साजिश रची थी, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई हो और रानू के खिलाफ दर्ज मुकदमा तत्काल निरस्त किया जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें