फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : पशुपालन विभाग के चार कर्मियों के खिलाफ लाखों के फर्जी भुगतान के आरोप में मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरसान (हाथरस)
विज्ञापन

पशुपालन विभाग के कर्मचारियों द्वारा टीकाकरण के दौरान चलने वाली गाड़ियों में डीजल व किराये के नाम पर लाखों रुपये के फर्जी भुगतान का मामला मुरसान कोतवाली में दर्ज किया गया है। शासकीय धन के दुरुपयोग के आरोप में अपर निदेशक पशुपालन विभाग अलीगढ़ मंडल अलीगढ़ द्वारा चार लोगों के खिलाफ मुरसान कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
अपर निदेशक पशुपालन डॉ. सुशील कुमार ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में वर्ष 2008-09 से वर्ष 2017-18 तक एफएमडीसीपी के अंतर्गत वाहनों के किराये व डीजल पर भुगतान में शासकीय धन के दुरुपयोग के संबंध में अजय कुमार शर्मा राष्ट्रीय महासचिव नागरिक कल्याण भ्रष्टाचार एवं अपराध निवारण समिति हाथरस द्वारा एक शिकायत डीएम हाथरस को दी गई थी। इसमें कहा गया था कि कार्यालय मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी हाथरस में वर्ष 2008-09 से वर्ष 2017-18 तक एफडीसीपी टीकाकरण अभियान के अंतर्गत गाड़ियों, डीजल व मानदेय यात्रा भत्ता के नाम पर फर्जी भुगतान किए गए हैं। इस बारे में अजय कुमार शर्मा ने जांच करने का अनुरोध किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने परियोजना निदेशक डीआरडीए अश्वनी कुमार शर्मा की अध्यक्षता में जांच कमेटी का गठन किया। बताया जाता है कि कमेटी द्वारा की गई जांच में करीब 13 लाख रुपयों का फर्जी भुगतान किया गया है। इसके चलते विभाग द्वारा श्याम प्रकाश पाराशर फार्मासिस्ट पशु चिकित्सालय मुरसान, सुधीर कुलश्रेष्ठ फार्मासिस्ट पशु चिकित्सालय सदर, हरप्रसाद सेवानिवृत्त फार्मासिस्ट हाथरस, राकेश पाठक सहायक लेखाकार कार्यालय मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी हाथरस के खिलाफ धारा 409 में मुरसान कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें