फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : आठ से 15 तक प्रत्येक मंडल में लगाए जाएंगे टीकाकरण के लिए शिविर

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष प्रियांशु दत्त द्विवेदी के आह्वान पर मंगलवार को भाजपा कार्यालय पर आगामी कार्यक्रमों को लेकर युवा मोर्चा की बैठक हुई। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में ब्रज क्षेत्र के क्षेत्रीय मंत्री योगेंद्र चौहान रहे। चौहान ने कहा कि प्रदेश नेतृत्व द्वारा 4, 5, व 6 जुलाई को वृहद पौधरोपण किया गया। अब 8-15 जुलाई तक मंडल स्तर पर कैंप लगाकर टीका लगाया जाएगा। इसके लिए मौके पर ही रजिस्ट्रेशन किया जाएगा। इसके लिए संयोजक भी बनाया जाएगा।
जिला अध्यक्ष चौधरी चंद्रवीर सिंह ने कहा कि प्रदेश नेतृत्व ने जो कार्यक्रम तय किया है युवा मोर्चा पूरे जिले में प्रत्येक मंडल पर कैंप लगाकर ऑफलाइन वैक्सीनेशन के लिए रजिस्ट्रेशन कराएगा। वैक्सीनेशन के ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए मुरसान मंडल में कन्हैया कौशल, सादाबाद मंडल में अंकुश गौड़, सहपऊ मंडल में सचिन वर्मा, बिसावर मंडल में रोजश तोमर, कुरसंडा में अजय चौधरी, हाथरस नगर में जितेंद्र वार्ष्णेय, सासनी में रजत सिंह, हाथरस जंक्शन में ताजहिंद सेंगर, रुहेरी में मनोज शर्मा, मीतई में लक्की सिसोदिया, ऐंहन में संदीप सिंह, हसायन में राहुल सेंगर, पुरदिलनगर में शिवानू चौहान, सिकंदराराऊ में सचिन पुंढीर व अगसौली मंडल में विकास पुंढीर को संयोजक बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक के बाद रतनगढ़ी में पौधरोपण किया गया। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष चंद्रवीर सिंह व संचालन जिला महामंत्री विक्रम सिंह जादौन ने किया। मौके पर जिला मंत्री गजेंद्र राणा, अरविंद दिवाकर, जितेंद्र वार्ष्णेय, अनिल शर्मा, रजत सिंह, ज्ञानेश कोरी, बबलू गौतम, अंकुश गौड़, अनुराग अग्निहोत्री, मोहित धनगर, विकास गुप्ता आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें