फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : गांव दर्शना में हुई मारपीट में पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट के निकट गांव दर्शना रोड में बृहस्पतिवार की दोपहर को एक समुदाय के लोगों ने दूसरे समुदाय के एक परिवार के लोगों के साथ मारपीट कर दी थी। मारपीट करने वाली एक महिला सहित पांच लोगों के खिलाफ मुरसान पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। सोमेश पुत्र मुन्नालाल निवासी गांव दर्शना रोड मुरसान ने बताया कि उसके घर के पास में एक मंदिर है।
विज्ञापन

मंदिर में एक तुलसी का पौधा है। इसे गांव के दूसरे समुदाय के परिवार की बकरी खा रही थी। मना करने पर उन लोगों ने मारपीट कर दी, जिसमें सोमेश, भाई महेश कौशिक व उसकी मां के चोट आई थी। इनको उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया था। सोमेश की मां की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें रेफर कर दिया गया था। पुलिस ने शिकायत पर महिला सहित पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें