फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: खड़े ट्रक में घुसी कार, एक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर

विज्ञापन
हाथरस: भगवती प्रसाद का फाइल फोटो। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
खड़े ट्रक में घुसी कार, एक की मौत, दूसरा गंभीर
विज्ञापन

मुरसान में कंचना फाटक के निकट हुआ हादसा
शहर के भूरापीर गली निवासी एक युवक की मौत, दूसरे का आगरा में चल रहा इलाज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। कोतवाली मुरसान क्षेत्र के कंचना रेलवे फाटक के निकट खड़े ट्रक में कार घुस गई, जिससे शहर के भूरापीर निवासी कार सवार दो लोग घायल हो गए। जिला अस्पताल से दोनों को गंभीर हालत में रेफर कर दिया गया, जिनमें से एक की मौत हो गई। दूसरे का आगरा में इलाज चल रहा है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
कोतवाली सदर क्षेत्र के भूरापीर गली नंबर तीन निवासी विवेक गुप्ता पुत्र धर्मेंद्र गुप्ता बर्तन का कारोबार करते हैं। शुक्रवार की सुबह विवेक गुप्ता अपने ही मोहल्ले की गली नंबर चार निवासी भगवती प्रसाद (52 वर्ष) पुत्र बसंतलाल को अपने साथ लेकर दिल्ली गए थे। वह देर रात को दिल्ली से हाथरस लौट रहे थे। रात को घने कोहरे के कारण सामने कुछ दिखाई नहीं दे रहा था। करीब साढ़े 11 बजे मुरसान के कंचना फाटक के निकट खड़े ट्रक में कार पीछे से घुस गई, जिससे दोनों बुरी तरह जख्मी हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों घायलों को जिला अस्पताल लाया गया, जहां से उन्हें आगरा के लिए रेफर कर दिया गया। रास्ते में भगवती प्रसाद की मौत हो गई, जिसके बाद परिजन शव लेकर हाथरस आ गए। शनिवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। एसएचओ सत्यप्रकाश का कहना है कि इस मामले में अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें