फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोदाम से 85 किलो प्रतिबंधित पॉलिथीन जब्त, लीथिन व सामग्री जब्त, 30 हजार जुर्माना

विज्ञापन
सादाबाद में नगर पंचायत की टीम द्वारा गोदाम से पकड़ी गई प्रतिबंधित पॉलीथिन व अन्य सामग्री। - फोटो : SADABAD
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
विज्ञापन

शासन स्तर से प्रतिबंध लगने के बाद भी पॉलीथिन का प्रयोग किया जा रहा है। शनिवार को नगर पंचायत की टीम ने सादाबाद में एसबीआई बैंक के नजदीक एक गली में स्थित गोदाम से प्रतिबंधित सामग्री और पॉलीथिन का जखीरा पकड़ लिया। गोदाम से करीब 85 किलो पॉलीथिन को जब्त कर लिया गया।
विज्ञापन

बता दें कि मनाही के बाद भी कुछ लोग पॉलिथीन का स्टॉक कर उसे बाजार में खपा रहे हैं, लिहाजा पॉलिथीन के प्रयोग पर पूर्णत: रोक नहीं लग पा रही है। नगर पंचायत प्रशासन की नजर भी ऐसे लोगों पर है जो कि पॉलीथिन का स्टॉक कर उसे बाजार में खपा रहे हैं। शनिवार की सुबह करीब साढ़े नौ बजे नगर पंचायत के कर्मियों की टीम ने एसबीआई के नजदीक एक गली में स्थित गोदाम पर छापा मारकर प्रतिबंधित सामग्री व काफी मात्रा में पॉलिथीन बरामद कर ली। इस प्रतिबंधित सामग्री को जब्त कर लिया गया। ईओ लल्लनराम यादव ने बताया कि पॉलिथीन का स्टॉक करने वाले व्यक्ति पर 30 हजार रुपये का जुर्माना लगाए जाने की कार्रवाई की गई है। सख्त चेतावनी दी गई है कि यदि फिर से पॉलिथीन का स्टॉक किया गया तो कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। टीम में शैलेंद्र वार्ष्णेय, वीरेंद्र चौहान, दिलीप कुमार आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें