फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: कार ने बाइक सवारों को कुचला, दो लोगों की मौत

विज्ञापन
हाथरस: सलेमपुर के निकट हादसे में मृत संजय का फाइल फोटो। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

हाथरस जंक्शन क्षेत्रांतर्गत सिकंदराराऊ रोड पर सलेमपुर के निकट शुक्रवार की रात में बाइक सवार युवकों को एक कार ने कुचल दिया। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे ने उपचार के लिए अलीगढ़ ले जाते समय दम तोड़ा। पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। कार को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है, जबकि इसमें सवार लोग भाग गए।
कोतवाली सासनी क्षेत्र के गांव राइया निवासी संजय (35 वर्ष) पुत्र भगवान सिंह व सुरेश उर्फ सुरेंद्र (45 वर्ष) पुत्र लालाराम शुक्रवार की रात्रि करीब 10 बजे बुलेट मोटरसाइकिल से सिकंदराराऊ की ओर से अपने गांव जा रहे थे। रास्ते में सलेमपुर के निकट राजस्थान से सोरों जा रही एक अर्टिगा कार ने बाइक को रौंद दिया। हादसे में संजय ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपचार के लिए अलीगढ़ ले जाते समय सुरेश की भी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर इनका पोस्टमार्टम कराया। दुर्घटना की रिपोर्ट कार चालक के खिलाफ दर्ज की गई है। दुर्घटना की जानकारी मिलने पर मृतकों के परिजन यहां पोस्टमार्टम गृह आ गए। गांव में कोहराम मचा रहा।

हाथरस: सलेमपुर के निकट हादसे में मृत सुरेश उर्फ सुरेंद्र का फाइल फोटो।- फोटो : HATHRAS

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें