फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : डिवाइडर से टकराई कार, आधा दर्जन लोग जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

तालाब चौराहे पर शुक्रवार की रात को करीब दो बजे मथुरा की ओर से आ रही ईको कार डिवाइडर से टकराकर उसके ऊपर चढ़ गई। दुर्घटना में कार में सवार आधा दर्जन लोगों को चोटें आईं। कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त को गई। क्रेन की मदद से कार को सड़क से हटाया गया।
पश्चिम बंगाल से कुछ लोग कार से नेपाल जा रहे थे। इन लोगों ने कार को भाड़े पर लिया था। जैसे ही कार तालाब चौराहे पर रात को करीब दो बजे पहुंची तो डिवाइडर से टकरा गई। गाड़ी में फंसे लोगों की निकली चीख सुनकर आसपास के लोगों की मौके पर भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

गाड़ी में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया। कोतवाली सदर पुलिस घटनास्थल पर आ गई। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया। शनिवार की सुबह क्रेन की मदद से कार को डिवाइडर से हटाया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें